कार्यशाला : डीएम ने कहा वैश्वीकरण के इस दौर में विदेशी भाषाओं की जानकारी न केवल ज्ञानार्जन के लिए बल्कि जीविकोपार्जन की दृष्टि से भी है आवश्यक

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। शिक्षा विभाग समस्तीपुर की ओर से रसियन, पर्शियन एवं स्पेनिश भाषाओं पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर्पूरी सभागार में किया गया। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी सुमित कुमार सौरभ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वैश्वीकरण के इस दौर में विदेशी भाषाओं की जानकारी न केवल ज्ञानार्जन हेतु बल्कि जीविकोपार्जन की दृष्टि से भी आवश्यक है।

बीआरए विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के सहायक प्राध्यापक मो इम्तियाज आलम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पर्सियन भाषा में आगे बढ़ने की असीमित संभावनाएं हैं। भारत में इस भाषा का इस्तेमाल कई वर्षों से हो रहा है।जेएनयूबसे रसियन भाषा में स्नातकोत्तर एवं बूडापेस्ट हंगरी से एमबीए उत्तीर्ण साधनसेवी नीतीश कुमार वत्स ने श्रोताओं को रसियन भाषा के विभिन्न पहलुओं एवं इसकी उपदियता से अवगत कराया।

लंदन विश्वविद्यालय से रिसर्च स्कॉलर एवं स्नातकोत्तर तथा पर्यावरण संरक्षण पर कार्य कर रही अनुश्री ने स्पेनिश भाषा में भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। स्वागत भाषण बिथान के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एपीओ सुरेश राम ने किया।

मंच का संचालन प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार एवं शिक्षक विनोद कुमार विमल ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर शिक्षक मनीष चन्द्र प्रसाद, अमरेंद्र कुमार, महेश कुमार यादव, डाॅ बेबी कुमारी, मंगलेश कुमार, मो शफीक, मुकेश कुमार केशरी, श्रीनाथ ठाकुर, अखिलेश कुमार ठाकुर, गगन कुमार, विकास कुमार गुप्ता, ज्योति मिश्रा, माला कुमारी, कल्पना कुमारी सहित विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *