समस्तीपुर में स्कूल परिसर में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, हत्या की जतायी जा रही आशंका

यही क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत खालिसपुर गांव स्थित राम जानकी उच्च विद्यालय परिसर में फंदे से झूलता हुआ एक युवक का शव मिला। स्कूल परिसर में युवक के शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गांव में सूचना फैलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ स्कूल परिसर में उमड़ पड़ी। फंदे से लटके युवक का पैर जमीन से सटा हुआ बताया जा है। जिसके कारण युवक की हत्या कर शव को लटका देने की आशंका जतायी गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की अहले सुबह ग्रामीणों की नजर फंदे से झूलती लाश पर गई तो लोगों का हुजूम उमड़ गया। मृतक की पहचान खालीसपुर निवासी रंजीत राय के 32 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के द्वारा शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही थी।

इधर, स्कूल परिसर में फंदे से लटकी युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण सही पता चल पाएगा।

वहीं परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर अग्रतर कार्यवाही की जाएगी। इधर घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा भी की जा रही है। परिजन सहित ग्रामीण भी फिलहाल इसे हत्या कर शव को लटकाने की आशंका जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *