समस्तीपुर में युवक की पीट पीटकर हत्या, घटना के बाद परिजनों ने किया हंगामा, 3 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर पूसा थाना के हरपुर गांव में
कुछ लोगो ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। लोगो ने युवक की इतनी पिटाई की, जिससे युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। उक्त घटना पूसा थाना के हरपुर वार्ड पांच की बताया गया है। मृतक की पहचान हरपुर गांव के ही वार्ड आठ निवासी आनंद कुमार राय के 20 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गयी है। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि घटना का कारण अबतक स्पष्ट नही हो पायी है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात कुछ लोगो ने कुंदन को बुलाकर ले गया। इसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई किए जाने की सूचना परिजनों व पुलिस को मिली। इसकी सूचना पर पूसा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और युवक को बेहोशी की हालत में पूसा अनुमंडलीय अस्पताल ले गयी। जहां जांच पड़ताल के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

इधर, युवक की मौत की सूचना मिलते ही युवक के परिजन अस्पताल पहुंच कर जम कर हंगामा किया। मृतक के महिला परिजनो ने आरोप लगाया की युवक दलसिंहसराय स्थित अपने ननिहाल में था। जिसे बुलाकर घटना को अंजाम दिया गया। इसके कारण कई घंटे तक युवक का शव पूसा अनुमंडलीय अस्पताल में पडा था। पूसा थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। परिजनों के दिए गए आवेदन पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक की इस कदर पिटाई की गई थी कि उसके शरीर का कोई भी हिस्सा चोट से वंचित नहीं था। गर्दन से लेकर पीठ, पेट और पैर तक पर पिटाई से चोट के निशान थे। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार देर रात हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *