हलई OP में जीजा-साली लूट मामले का खुलासा, जंदाहा से लुटे सामान के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के हलई ओपी क्षेत्र में 31 मई की दोपहर में हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में जंदाहा से जहां एक आरोपी को लूट के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरा आरोपी फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करने में जुटी है। पुलिस ने तीन दिनों के अंदर लूटकांड का खुलासा करते हुए एक नयी उपलब्धि हासिल की है।


पुलिस कार्यालय में रविवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसपी विनय तिवारी ने कहा कि 31 मई को लालबाबू सिंह अपनी साली रुबी देवी के साथ बाइक से अपने घर दादनपुर से मुसरीघरारी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डिहिया पुल के पास पिपल के पेड़ के नीचे शौच के लिए उतरे। इसी दौरान ताजपुर की ओर से बाइक सवार दो अपराधी पहुंच गया और दोनों के साथ मारपीट की।

इस दौरान लालबाबू सिंह के गले से सोने का हनुमानी, रुबी देवी के कान से झुमका, गर्दन से सोने का चकती, जितिया के अलावे पायल व मोबाइल लूट लिया। इस मामले में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी।

इसके बाद पटोरी डीएसपी रवि शंकर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने कांड अनुसंधान करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर वैशाली जिले के जंदाहा थाना के रामपुर चकलाला में छापेमारी करते हुए संजीत राय को उसके आवासीय मकान से गिरफ्तार किया गया।उसके पास से लूट के मोबाइल भी बरामद किया गया। फिर उसकी निशानदेही पर जंदाहा थाना के ही चकमोहदीन गांव में सोनु ठाकुर के घर छापेमारी करते हुए लूटे गए सोना के एक जोड़ी झुमका, सोना का चकती, चांदी का पायल एवं लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद किया गया।

हालांकि सोनू ठाकुर फरार हो गया। एसपी ने बताया कि फरार सोनू ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करने में जुटी है। छापेमारी टीम में पटोरी डीएसपी रविशंकर प्रसाद, सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार, ओपी अध्यक्ष पवन कुमार, एसआई रतन पासवान, अभिजीत कुमार, एएसआई महेश सहनी, डीआईयू के अखिलेश कुमार व अरबिंद कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *