बिथान में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, चोरी की दो बाइक व हथियार के साथ दो गिरफ्तार

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के बिथान पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह के दो सदस्यों को चोरी की दो बाइक व हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों को चिंहित करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करने में जुटी है। रोसड़ा पुलिस कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि 29 मई को बिथान थाना के तेलनी ढाला के पास से बाइक की चोरी हुई थी।


इसके बाद बिथान थाना में बाइक चोरी की घटना को दर्ज करते हुए बाइक बरामदगी व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी टीम बनायी गयी। इस दौरान टीम ने बेगूसराय जिले के बखरी थाना के पीरनगर से चोरी की बाइक बरामद की। साथ ही घटना में शामिल बिथान थाना के तेलनी गांव के बमबम कुमार एवं श्रवण कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।


डीएसपी ने बताया कि दौरान चोरी की दो बाइक के अलावे एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। पूछताछ में इसके सहयोगी के नाम का भी खुलासा किया गया है। अब गिरोह के फरार सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


डीएसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में बिथान थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, पुअनि रोहित कुमार, एएसआई कैलाश राम के अलावे सिपाही ओम प्रकाश, सुधीर कुमार व दीर्घपाल कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *