यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के सरकारी अस्पताल की स्थिति नही सुधर रही है। सदर अस्पताल से लेकर एपीएचसी व हेल्थ सब सेंटर की व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है। डॉक्टरों के लेटलतीफी आना व समय से पहले चले जाना नियति बन गयी है। इसी कड़ी में सदर एसडीओ के निरीक्षण में अनुमंडलीय अस्पताल पूसा की बेपटरी व्यवस्था सामने आया।

समस्तीपुर सदर एसडीओ दिलीप कुमार गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा का औचक निरीक्षण किया। उनके पहुचते ही स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान इस दौरान एसडीएम ने पूसा अस्पताल के ओपीडी, इमरजेंसी, चिकित्सक, लेबर रूम, दवा स्टोर आदि का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान रोस्टर के अनुसार दो चिकित्सक अनुपस्थित पाये गये। जिसके बारे में कोई जानकारी नही दी गयी। इसके अलावा लंबी छुट्टी पर गई जीएनएम रीता कुमारी का आवेदन उपलब्घ नहीं पाया। जबकि एक महिला गार्ड भी अनुपस्थित पायी गयी। इसको लेकर एसडीएम ने अस्पताल के उपाधीक्षक से गायब कर्मियों से जवाबतलब करते हुए रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है।

वही अस्पताल के विभिन्न भागों एवं अस्पताल परिसर के साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं पाई गई। इसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने अस्पताल उपाधीक्षक को साफ सफाई की व्यवस्था सुदृढ करने का निर्देश दिया। मौके पर प्रभारी बीडीओ मनोज कुमार, अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ.राकेश कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे।







