समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने CSP संचालक को गोली मारकर लूट लिया 3 लाख रुपये, स्थिति गंभीर देख किया गया रेफर, हुई मौत

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए बड़ी घटना को अंजाम दिया है। सीएसपी संचालक को गोली मारकर 3 लाख रुपये लूटकर फरार हो गया। घटना कल्याणपुर ब्लॉक के चकमेहसी थाना क्षेत्र के डेगराहा पुल के समीप की है। जहां दो बाइक पर सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर सीएसपी संचालक से तीन लाख रुपए लूट लिया। सीएसपी संचालक कल्याणपुर भारतीय स्टेट बैंक से पैसा निकासी कर अपने घर गंगोरा जा रहा था। इसी दौरान पहले से रास्ते में घात लगाए टेंगरा पुल के समीप बाइक पर सवार अपराधियों ने सीएसपी सचालक को पेट में गोली मारकर पैसा लूट फरार हो गया।


जख्मी सीएसपी संचालक को चकमेहसी पुलिस ने अपने गाड़ी से कल्याणपुर पीएचसी में इलाज कराया गया। जहां इलाज के बाद जख्मी की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दरभंगा रेफर कर दिया गया, जहां मौत हो गयी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार भी पीएचसी पहुंचकर जख्मी युवक को लेकर दरभंगा के लिए निकल गए।

मृतक युवक की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के कनोजर पंचायत अंतर्गत गंगोरा गांव निवासी रामसेवक राय के पुत्र सीएसपी संचालक संजीत कुमार राय के रूप में हुई है। जिसे दरभंगा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं दूसरे जख्मी की पहचान कनोजर गांव निवासी रविन्द्र राय के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार रविन्द्र राय को बाएं पैर में नीचे गोली लगी हुई है। वैसे लोगों की माने तो घटना परना से नामापुर जाने वाली मुख्य सड़क के डेगरा पुल के समीप होने की बात बताई जा रही है। वैसे लोगों का बताना है कि तीन लाख से ऊपर रुपए की लूट हुई है। वैसे पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। वैसे पुलिस घटना की छानबीन एव अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर जुट गई है।

चकमेहसी थाना अध्यक्ष चंद किशोर टूडू ने बताया कि जख्मी का इलाज दरभंगा के निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है। जख्मी एक युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *