राशन कार्ड का आधार सीडिंग करवाने को लेकर जागरूकता के उद्देश्य से जागरूकता रथ को किया गया रवाना

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

मधुबनी। डीएम के निर्देश के आलोक में जिले में राशन कार्ड का आधार सीडिंग करवाने को लेकर व्यापक जागरूकता के उद्देश्य से एसडीओ झंझारपुर ने जागरूकता रथ को रवाना किया गया। डीएम अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में राशन कार्ड का आधार सीडिंग करवाने संबंधी जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ रवाना किया गया। ताकि, अधिक से अधिक लोगों से राशन कार्ड से आधार सीडिंग करवाने संबंधी अनिवार्यता की जानकारी साझा की जा सके।

इस कड़ी में आज अनुमंडल पदाधिकारी, झंझारपुर कुमार गौरव द्वारा झंझारपुर अनुमंडल अंतर्गत सभी चार प्रखंडों लखनौर, मधेपुर झंझारपुर और अंधराठाढी के सभी गांवों में प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

बताते चलें कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के द्वारा जारी निर्देश के आलोक में राशन कार्ड के अंदर उल्लिखित नाम वाले सभी लाभुकों को आधार सीडिंग करवाना अनिवार्य है। किसी भी लाभुक का नाम उनके संबंधित डीलर द्वारा केवल आधार कार्ड ले जाने पर निःशुल्क जोड़ा जाता है।

इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी वंदना कुमारी ने बताया कि 30 जून 2023 तक राशन कार्ड में उल्लिखित नामों के व्यक्ति को आधार कार्ड से सीडिंग करवाना अनिवार्य होगा। इसके बाद सीडिंग नहीं कराए गए नामों को विभाग द्वारा विलोपित कर दिया जाएगा।

अतः आगे चलकर कठिनाइयों का सामना न करना पड़े इसलिए जल्द से जल्द राशन कार्ड धारकों द्वारा अपना आधार कार्ड अनिवार्य रूप से सीडिंग करवा लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *