क्राइम मीटिंग: रात्रि गश्ती के दौरान बैंक एरिया में थानाध्यक्ष रखेंगे स्वयं निगरानी, नियमित होगी वाहन जांच

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला अंतर्गत पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन समस्तीपुर समाहरणालय सभागार में किया गया। जिसमें सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष एवं सभी संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान मुख्य रूप से अपराध नियंत्रण व लंबित कांडों के निष्पादन करने का सख्त आदेश दिया गया। इसको लेकर सभी थानाध्यक्ष ओ ओपी अध्यक्ष को सख्त हिदायत दी गयी।


एसपी ने सभी थानो के कांडों की समीक्षा की। इसके बाद सभी थानाध्यक्षों व ओपी अध्यक्षों को अपराध पर नियंत्रण के लिए सतत प्रयासरत रहने, लंबित मामलों में फरार बदमाशों व वारंटी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, आसूचना संकलन कर शराब तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने, जनता से जुड़े मामलों को जल्द से जल्द निपटारा  करने का आदेश दिया गया।

इसके अलावे सभी थाना अध्यक्ष व ओपी अध्यक्ष को रात्रि गश्ती के दौरान बैंक एरिया में निगरानी रखने, लंबित कांड का तीब्र गति से निष्पादन करने,  सोमवार को सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को फील्ड में रहने का आदेश दिया गया।

सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अंचल पुलिस निरीक्षक सभी दिन अलग अलग थाने पर जाकर कांडो की समीक्षा करने एवं थाने पर प्राप्त आवेदनों की पावती एवं प्राथमिकी की प्रति आवेदक को निशुल्क उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया गया।

मौके पर सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय, मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार पांडेय के अलावे सभी थानाध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर आदि पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *