यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा ने प्रदेश कमिटी का विस्तार करते हुए समस्तीपुर जिला कमिटी में तीन प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत कुशवाहा, रामदयालू महतो और डॉक्टर हरी नारायण सिंह दो महासचिव राम करण चौधरी जिनमे एक मुख्यालय महासचिव प्रशांत पंकज और जिला अध्यक्ष के पद पर विनोद चौधरी निषाद को मनोनीत किया गया है।

इस मनोनयन से राष्ट्रीय लोक जनता दल जिला एवं प्रदेश स्तर पे मजबूती आएगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा तथा पूर्व विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा के हाथों को मजबूती मिलेगी।

इस मनोनयन पर शिक्षा विकास परिषद् मोरदीवा केवस निजामत एवं छतौना के सदस्य सह वरीय नेता लालबाबू महतो, अध्यक्ष अमर कुमार सिंह, सचिव अशोक मेहता ने उपेन्द्र कुशवाहा और रमेश सिंह कुशवाहा तथा नव गठित राज्य कमिटी व नव मनोनित जिला अध्यक्ष को बधाई दी है।









