यहां क्लीक कर व्हाटसएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जनार्दनपुर हाईस्कूल परिसर में भी लूट की योजना बनाने के दौरान दो युवक को गिरफ्तार किया गया। जबकि एक तीसरा युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि फरार युवक की पहचान के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुटी है। इन दिनों कल्याणपुर में लगातार छापेमारी कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

पुलिस कार्यालय में शनिवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसपी विनय तिवारी ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि 19 मई की शाम कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ही जनार्दनपुर हाईस्कूल परिसर में तीन युवक जमा होकर किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाने की सूचना कल्याणपुर पुलिस को दी गयी।

इसकी सूचना पर हॉक्स टीम व कल्याणपुर पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए कल्याणपुर थाना के भगवानपुर के लक्की कुमार एवं अमित कुमार को गिरफ्तार किया, जबकि तीसरा नंदन कुमार नाम का बदमाश फरार हो गया। जांच के दौरान लक्की कुमार के पास से एक देशी कट्टा, एक बाइक व दो मोबाइल बरामद किया गया है।

एसपी ने बताया कि कल्याणपुर की हॉक्स टीम ने बेहतर कार्य किया है। कल्याणपुर थानाध्यक्ष के अनुशंसा आने पर हॉक्स टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्राइम कंट्रोल के लिए अलग-अलग टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है।








