यहां क्लीक कर व्हाटसएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर मुफस्सिल थाना के जितवारपुर बाइपास के पास पिछले दिनों हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो देशी कट्टा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार करने के साथ ही लूटे मोबाइल व राशि भी बरामद की गयी है। पुलिस के अनुसार स्मैक का नशा सेवन करने के बाद इन लोगों के द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

समस्तीपुर पुलिस कार्यालय में शनिवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसपी विनय तिवारी ने कहा कि 16 मई को जितवारपुर बाइपास के जितवारपुर कोठी के मैनेजर से एक लाख दस हजार रुपए की लूट की गयी थी। सूचना मिलते ही क्राइम जोन के तहत जिले के सीमा को सिल कर दिया गया। साथ ही इस मामले में सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।

डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने 72 घंटे के अंदर हकीमाबाद लिची बगान से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए बदमाशों में मुफस्सिल थाना के हकिमाबाद के विक्की कुमार, जितवारपुर चांदनी चौक के अजय कुमार उर्फ मन्ना एवं वारिसनगर थाना के हांसा के सुरज कुमार शामिल है। इसके पास से दो देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, लूट में प्रयुक्त बाइक, लूटा गया दोनों मोबाइल, लूटा गया बैग एवं 31 हजार रुपए नकद बरामद किया गया।


एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह, एसआई आनंद कुमार कश्यप सहित अन्य शामिल थे। एसपी ने बताया कि यह तीनों नशे का सेवन करता है। स्मैक नशे का सेवन करने के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया था। ऐसी संभावना है पूर्व में भी इन लोगों के द्वारा कोई घटना किया गया हो, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।







