यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। देश के चर्चित यूट्यूबर व पत्रकार मनीष कश्यप को रिहाई करने की मांग को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा गया है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समस्तीपुर के निवर्तमान युवा जिलाध्यक्ष गुंजन मिश्रा ने प्रधानमंत्री को पत्र देकर रिहाई करने की मांग की है। साथ ही इस मामले की न्याय संगत जांच कराने की भी मांग की है।

भाजपा नेता गुंजन मिश्र ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजते हुए आग्रह किया है कि बिहार का एक यूट्यूबर पत्रकार, सच तक न्यूज के संपादक त्रिपुरारी तिवारी उर्फ मनीष कश्यप पिछले दिनों तमिलनाडु राज्य में बिहारियों के साथ बरबर्तापूर्वक मारपीट को लेकर एक विडियो अपने चैनल से जारी किया था, जिसपर बिहार सरकार एवं तमिलनाडु सरकार ने फर्जी विडियो दिखाने के मामले में एनएसए सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तमिलनाडु के मदुरै जेल भेज दिया।


जबकि इससे पहले तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ हिंसा वाली खबर को प्रमुख समाचार पत्रों ने भी छापा था। वहीं कई नेताओं ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से वीडियो को साझा किया था। लेकिन इनलोगों पर किसी प्रकार का कोई कार्रवाई नहीं किया गया, जबकि मनीष कश्यप एक लोकप्रिय युवा पत्रकार हैं। जिसके चैनल के लाखों फॉलोअर्स हैं।

अगर मनीष कश्यप फर्जी विडियो डाला तो उसके साथ एनएसए जैसे गंभीर धारा लगाकर एक युवा को अपराधी बनाकर उसके जीवन को बर्बाद नहीं करना चाहिए बल्कि उसे एक बार सुधरने का मौका दिया जाय। भाजपा नेता ने पीएम से आग्रह किया है कि भारतीय सेना का पुत्र को इतने गंभीर आरोपों से मुक्त कर एक बार सुधरने का मौका दिया जाय।







