यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई बाइक व मोबाइल लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इसमें लूटी गयी बाइक व मोबाइल के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी एसपी विनय तिवारी ने दी। पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि लूट कांड का खुलासा करने के लिए दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था।

एसआईटी ने तकनीकि अनुसंधान के बाद उजियारपुर के ब्रहंडा के नीरज कुमार, विद्यापतिनगर खनुआ के बॉबी कुमार व पिंटू कुमार तथा मोहनपुर ओपी पत्थर घाट के गोलू कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से कांड में लूटा गया मोबाइल व बाइक के अलावे घटना में प्रयुक्त बाइक व तीन मोबाइल भी जब्त किया गया है।

एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में डीआईयू शाखा के मुकेश कुमार, विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष प्रसुन्जय कुमार, उजियारपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार, मोहनपुर ओपी अध्यक्ष नंद किशोर यादव, एसआई रंजीत कुमार, डीआईयू शाखा के अरविंद कुमार व संतोष कुमार शामिल थे।









