महाराणा प्रताप भारत के स्वाभिमान के प्रतीक हैं, उनका राष्ट्र प्रेम हमेशा याद रखा जाएगा

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। क्षत्रिय करणी सेना परिवार समस्तीपुर की ओर से वारिसनगर ब्लॉक के सारी में सूर्य वीर योद्धा महाराणा प्रताप के जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चंदेल ने कहा कि वीरता व देश के प्रति सच्चा प्रेम के प्रतिक महाराणा प्रताप जैसे वीर राष्ट्र प्रेमी शायद ही पृथ्वी पर जन्म लेते हैं।

जिस प्रकार से महाराणा प्रताप ने समाज को जोड़कर जिस मजबूती से अपनी जन्म भूमि की रक्षा की थी, उससे आज के समाज को प्रेरणा मिलती है। उनके साहस, तपस्या और बलिदान रुपी कीर्ति आज भी अमर है। उनके संकल्प को जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


कार्यक्रम का संचालक मुकेश सागर ने किया  अतिथियों का स्वागत ठाकुर संग्राम सिंह ने किया। सभी अतिथियों ने महाराणा प्रताप के चत्रित साहस संघर्ष वीरता के बारे में अपना अपना विचार रखें।


कार्यक्रम मे उपस्थित प्रो विनोद सिंह, अनुरुद्ध सिंह, आशुतोष सिंह, गुंजेश सिह, गौरव सिंह, यशवंत सिंह,  पुजा सिह,  संजीव सिंह, उत्तम सिंह, राकेश रोशन, रंजीत सिंह, दिलीप सिंह, विशाल सिंह, दिपक सिंह, संजीव सिंह,

बादल सिंह, प्रवीण सिंह, आभास सिंह, सुधीर सिंह, प्रेम सिह, केके सिंह, अंबुज सिंह, सुमित सिंह, गोविंद सिंह, प्रशांत सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *