आश्रय स्थल का सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी द्वारा की गयी जनसुनवाई

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर कर्पूरी बस पड़ाव में नगर निगम के अंतर्गत मिलन महिला स्वाबलंबी सहकारी समिति लि. द्वारा संचालित आश्रय स्थल का सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी द्वारा बुधवार को जनसुनवाई किया गया। इसकी अध्यक्षता शिक्षाविद एके लाल ने किया।

आश्रय स्थल में प्रतिदिन पांच लाभुकों को मुफ्त एवं इसके अलावे अन्य को तीस रुपए लेकर खाना दिया जाता है तथा ठहरने के लिए बेड की भी व्यवस्था है। आश्रय स्थल की समीक्षा के दौरान संतोषप्रद पाया गया। अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के निदेशक ने कहा कि आश्रय स्थल के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार की जरूरत है तथा बंद पड़े टेलीविजन को सही कराने, प्रतिदिन लाभुकों के लिए समाचारपत्र लेने एवं आवश्यक सामग्री की अतिशीघ्र मरम्मत करवाने का सुझाव दिया।

नगर निगम के सिटी मैनेजर ने यह आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर पाये गये त्रुटि को सुधार कर लिया जाएगा।  आश्रय स्थल के प्रचार प्रसार हेतु शहर में होर्डिंग भी लगायी जायेगी। उक्त जनसुनवाई का संचालन डीआरपी श्री कुमार ने किया और इसके संचालक अध्यक्ष सीमा कुमारी को साधुवाद दिया।

मौके उक्त जनसुनवाई में ज्यूरी सदस्य मनरेगा के डीपीओ राजेश कुमार, अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के निदेशक देव कुमार, डीआरपी उदय कुमार, नगर निगम के उप नगर आयुक्त शहीद रजा खान, सिटी मैनेजर मोहम्मद शफी अहमद, एमआरपी राजीव कुमार के अलावे लाभुक एवं सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *