डांसर ने नाचने से किया इनकार तो युवक ने मार दी गोली, डांसर की हुई मौत

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

बिहार से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां डांस करते-करते थक गई डांसर ने जब डांस करने से इनकार किया तो युवक ने डांसर को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं आरोपी युवक फरार हो गया। घटना के बाद सूचना मिलते हैं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना सुपौल जिला के मरौना थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार मरौना थाना क्षेत्र के गनोड़ा पंचायत मंगासिहोल गांव में बुधवार रात डांस करने से मना करने पर गोली मारकर एक डांसर की हत्या कर दी गई। बताया गया है कि मंगासीहोल के मोजा टोल में शादी में डांसर को तेतरियाही गांव के एक व्यक्ति ने डीजे पर नाचने के लिए बुलाया गया था।

बारात मोजा टोल से बुधवार की देर शाम परसौनी गाँव जा रहा था। इसी दौरान कुंवा टोल स्कूल के पास कुछ अपराधी तत्व के युवक वहां आ पहुंचा और डांसर के साथ नाचने लगा। इस दौरान हाथ मे पिस्टल लेकर युवक डांस करने लगा। आसपास के लोग भी कोई मना करने की हिम्मत नही की।

लगातार नाचते-नाचते डांसर काफी  थक गई। तो डांसर ने हाथ जोड़ माफी मांग ली और डीजे के पास जाकर बैठ गई। जिसके बाद हथियार से लैस युवक ने उसे जोर-जबर्दस्ती कर नाचने को कहने लगा।

लेकिन डांसर ने नाचने से मना कर दिया। इससे आक्रोश में युवक ने डांसर को ही गोली मार दी। जिसके बाद डांसर की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। इसके बाद अफरातफरी मच गई। सभी लोग भाग निकले।

कुछ देर तक डांसर की लाश घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। जिसके बाद लोगो ने घटना की सूचना मरौना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मरौना थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर वस्तु स्थिति की अवगत होते हुए लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *