जीविका सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केंद्र में ऑनलाइन वेबिनार सीरीज का हुआ शुभारंभ

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। जीविका सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केंद्र में ऑनलाइन वेबिनार सीरीज का शुभारंभ किया गया। जीविका के सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केन्द्रों के शिक्षार्थियों का उद्बोधन सह मार्गदर्शन हेतु ऑनलाइन वेबिनार का शुभारंभ किया गया।

इसमें जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राहुल कुमार द्वारा ग्रामीण किशोरों व युवाओं के सर्वांगीण कैरियर विकास में शिक्षा के महत्व एवं सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केन्द्र के भूमिका विषय पर वेबिनार में अपने विचार तथा अनुभव को साझा किया।

कार्यपालक पदाधिकारी राहुल कुमार ने छात्र-छात्राओं को जीविका परियोजना में संचालित विभिन्न गतिविधयों के बारे में संक्षिप्त में जानकारी दिया तथा अपने कार्यानुभव को बताया। उन्होंने सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केन्द्र के महत्व के साथ भविष्य में यहाँ पर संचालित होने वाली कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा एक बड़ा हथियार है और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे-बच्चियों को सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केन्द्र के माध्यम से हर अवसर का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कुछ छात्र-छात्राओं द्वारा वेबिनार के अंत में ऑनलाइन पूछे गए प्रश्नों का जबाब भी दिया और उनका मार्गदर्शन किया।

ज्ञात हो कि पुरे बिहार में जीविका के 100 सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केंद्र इस वर्ष स्थापित किए गए हैं जिसमें से 4 सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केन्द्र जिला समस्तीपुर जिले के चार प्रखंड में संचालित है। यहा पर भौतिक अध्ययन कक्ष के साथ डिजिटल कक्ष की व्यवस्था की गई है जहाँ प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षण की व्यवस्था की गयी है।

पुस्कालय में स्वाध्याय, कैरियर काउंसिलिंग, विभिन्न संस्थानों में नामांकन, छात्रवृति, समग्र आकांक्षावर्धन सह क्षमतावर्धन हेतु व्यक्तित्व निर्माण इत्यादि सूचनाओं व अवसरों की जानकारी मिलेगी।

आज के आयोजन में जिले के चारों सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केन्द्रों पर लगभग 50 से 60 की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र केव्यय छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और वेबिनार को सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *