यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। शहर के होटल कैलाश इन मे रविवार को दिवंगत विधान परिषद सदस्य हरि नारायण चौधरी का दूसरा पुण्यतिथि समारोह आयोजन विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सर्व धर्म प्राथना सभा के माध्यम से स्व. हरि नारायण चौधरी को हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि दिया।

सर्व धर्म प्राथना में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के प्रतिनिधियों के द्वारा प्राथना कर दिवंगत एमएलसी हरि नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्राथना सभा की अध्यक्षता हरि नारायण चौधरी के जयेष्ठ पुत्र अरुण कुमार चौधरी एवं संचालन पूर्व शिक्षक अनन्त कुमार ने किया।

प्राथना सभा के उपरांत मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने हरि नारायण चौधरी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि किया। पत्रकारों से रूबरू होते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि हरि नारायण चौधरी सर्व धर्म समभाव के विचार वाले नेता थे और इस कारण वे जिला के जन जन के लोकप्रिय नेता थे। हरि नारायण चौधरी का जीवन गरीबो के लिए समर्पित रहा।

कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देने वाले अन्य नेताओं में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा, पूर्व मंत्री अशोक राम, पूर्व मंत्री बैधनाथ सहनी, पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी, जदयू जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी, भाजपा प्रदेश महामंत्री एमएलसी देवेश कुमार,


पातेपुर विधायक लखिन्द्र पासवान, मोहिउद्दीन नगर विधायक राजेश सिंह, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान, समस्तीपुर नगर निगम मेयर अनिता राम, उप मेयर राम बालक पासवान, समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक राम लगन सिंह, जद यू महासचिव दुर्गेश राय,

भाजपा नेता प्रो. विजय शर्मा, जय कृष्ण झा, सतेंद्र सिंह, राम सुमरण सिंह, गोपाल सुरेका, लोजपा जिलाध्यक्ष विनय सिंह, प्रभात ठाकुर, कौशल पांडेय नगर भाजपा अध्यक्ष सुजय पासवान, बिभूतिपुर प्रखंड प्रमुख रूपांजली,

उमेश प्रसाद कुशवाहा, ललन सिंह, रीना राय, राहुल चौधरी, हीरा पासवान, प्रदीप शाह शिवे, मनोज जायसवाल, सुनील गुप्ता, रामाकान्त राय, नीरज सिंह, इत्यादि रहे।






