यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
हाजीपुर। यात्रियों की सुविधा हेतु रेल प्रशासन द्वारा आसनसोल मंडल के जामताड़ा स्टेशन पर तीन जोड़ी ट्रेनों का प्रायोगिक तौर पर छः माह के लिए दो मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।

सीपीआरओ ने बताया कि एक मई से दुर्ग से खुलकर 02 मई को जामताड़ा पहुंचने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेन्द्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस 01.04 बजे जामताड़ा स्टेशन पहुंचेगी और 01.06 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इसी तरह, दिनांक 01 मई से राजेन्द्रनगर से खुलकर 02 मई को जामताड़ा पहुंचने गाड़ी संख्या 13288 राजेन्द्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 02.16 बजे जामताड़ा स्टेशन पहुंचेगी तथा 02.18 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

01 मई से पुरी से खुलकर 02 मई 2023 को जामताड़ा पहुंचने वाली गाड़ी संख्या 18449 पुरी-पटना बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस 02.54 बजे जामताड़ा स्टेशन पहुंचेगी और 02.56 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इसी तरह, दिनांक 03 मई से राजेन्द्रनगर से खुलकर 03 मई को ही जामताड़ा पहुंचने गाड़ी संख्या 18450 पटना-पुरी बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस 14.00 बजे जामताड़ा स्टेशन पहुंचेगी तथा 14.02 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

दिनांक 01 मई से सियालदह से खुलकर 02 मई 2023 को जामताड़ा पहुंचने वाली गाड़ी संख्या 13185 सियालदह-जयनगर गंगा सागर एक्सप्रेस 22.48 बजे जामताड़ा स्टेशन पहुंचेगी और 22.50 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इसी तरह, दिनांक 01 मई 2023 से जयनगर से खुलकर 02 मई 2023 को जामताड़ा पहुंचने गाड़ी संख्या 13186 जयनगर-सियालदह गंगा सागर एक्सप्रेस 00.45 बजे जामताड़ा स्टेशन पहुंचेगी तथा 00.47 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।






