यहां क्लीक कर दूरबीन व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल के हसनपुर रोड से बिथान रेलखंड पर शीघ्र ही सवारी गाड़ियों का परिचालन होगा। रेल मंडल कागजी प्रक्रिया में जुटा है। रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बोर्ड से आदेश आते ही हसनपुर रोड से बिथान के बीच ट्रेनें चलने लगेंगी। का परिचालन शुरु किया जाएगा। हालांकि, ट्रेनें चलने की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गयी है।

हसनपुर रोड से बिथान के बीच लगभग 11 किमी लंबे रेलवे ट्रैक को हरी झंडी मिल चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हसनपुर रोड से बिथान के बीच फिलहाल एक जोड़ी सवारी गाड़ी का परिचालन किया जाएगा। अन्य ट्रेनों के परिचालन को लेकर बाद में निर्णय लिया जा सकता है।

हालांकि, कितनी ट्रेनें चलायी जाएंगी, इसको लेकर फिलहाल रेलवे प्रशासन कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहा है। रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद ही ट्रेन परिचालन पर निर्णय लिया जा सकेगा।

बतादे कि हसनपुर रोड से बिथान नये रेलखंड पर 28 मार्च को सीआरएस द्वारा निरीक्षण किया गया। इसके बाद बिथान से हसनपुर रोड के बीच स्पेशल निरीक्षण ट्रेन से स्पीड ट्रायल किया गया था। इस दौरान 110 की स्पीड से ट्रेन चलायी गयी थी।

हसनपुर रोड से सकरी के बीच 79 किमी लंबी रेलखंड का निर्माण लगभग 50 वर्षों से हो रहा है। हसपुर रोड से बिथान के बीच निर्माणाधीन रेलखंड पर पहली बार ट्रेन के परिचालन को लेकर लोगों को काफी उम्मीद बंधी है। इससे जहां परिचालन में सुविधा होगी, वहीं रोजगार के नए अवसर भी मिलने की संभावना है।


हसपनुर से सकरी रेल परियोजना के तहत हसनपुर रोड से बिथान तक पहली बार परिचालन होना है। जबकि सकरी से हरिनगर तक ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। इस रेलखंड पर हरिनगर से बिथान तक रेलखंड निर्माणाधीन है। हसनपुर, बिथान, कोराही, कुशेश्वरस्थान स्टेशन होंगे। हरीनगर, बिरौल, नेउरी, बेनीपुर, जगदीशपुर, सकरी है।

डीआरएम आलोक अग्रवाल ने कहा सीआरएस के निरीक्षण के बाद ट्रेनों के परिचालन का आदेश मिल चुका है। अब ट्रेनों के परिचालन को लेकर रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। आदेश आने के बाद ही परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।






