सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण लेने के बाद महिला भी कर सकेंगी स्वरोजगार

यहां क्लीक कर दूरबीन व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। कल्याणपुर विकास परिषद के द्वारा समाज के वंचित एवं पिछड़े समाज के महिलाएं एव॔ लड़कियों के लिए 3 महिने का प्रशिक्षण शुरू किया गया। समस्तीपुर शहर के पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड में मुख्य अतिथि एवं समाजसेवी जया राय के द्वारा फिता काटकर शुभारंभ किया गया।

संस्था के सचिव वंदना कुमारी के द्वारा 3 महिनों तक चलने वाला प्रशिक्षण के बारे के विस्तृत चर्चा किया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण रोजगारोन्मुख होगा।

महिलाएं एवं लड़कियाँ प्रशिक्षण के उपरांत काम कर अपने एवं परिवार को आर्थिक रूप से संबल बनायेंगी। घर बैठे महिला स्वरोजगार कर सकती हैं। महिलाएँ अपने बच्चों को अच्छी प्रकार से शिक्षा दिला पायेंगी।

इस पावन अवसर पर संस्था के अध्यक्ष गोविन्द कुमार झा, कोषाध्यक्ष सुधा कुमारी, सदस्य सिया सहचरी, सीमा कुमारी, एकता कुमारी, पूनम कुमारी एवं अन्य उपस्थित रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *