जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण में कार्यरत पर्यवेक्षकों की हुई समीक्षात्मक बैठक

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड में जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण में कार्यरत पर्यवेक्षकों की समीक्षात्मक बैठक पंचायत समिति भवन में सहायक चार्ज पदाधिकारी रीतेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

बैठक में दिशानिर्देश के अनुसार सही सही कार्य सम्पादन की सलाह दी गई। किसी प्रकार के संशय की स्थिति में सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, बीपार्ड,बेल्ट्रॉन,पटना के सहयोग से तैयार अनुदेश पुस्तिका भाग-2 का अध्ययन करने को कहा गया।

इस अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार ने बिहार जाति आधारित गणना प्रपत्र के सभी 17 प्रश्नों को पुनः स्पष्ट किया एवं राज्य स्तर से प्राप्त दिशा निर्देशों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रगणक को प्रपत्र में परिवार के सदस्य का पूरा नाम, पिता अथवा पति का नाम, परिवार के प्रधान के साथ संबंध, आयु, लिंग, वैवाहिक स्थिति, धर्म, जाति, शैक्षणिक योग्यता,कार्यकलाप, आवासीय स्थिति, अस्थाई प्रवासी स्थिति, कंप्यूटर अथवा लैपटॉप, मोटर वाहन, कृषि भूमि, आवासीय भूमि, आय,आधार संख्या संख्या (स्वेच्छिक) आदि के साथ-साथ दूसरे जिला, राज्य, देश में रहने की स्थिति में उसका कोड भी अंकित करना है।

प्रपत्र पर परिवार के प्रधान, प्रगणक, पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर के उपरांत उसी दिन इसे सबमिट करना आवश्यक है। जिसकी समीक्षा क्रमश: चार्ज पदाधिकारी, एसडीएम, एवं जिला प्रधान गणन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा कर फाइनल सबमिट होना है।

इसलिए कार्य की गंभीरता को देखते हुए पर्यवेक्षक को अपनी देखरेख में डाटा सबमिट करने की सलाह दी गई। मौके पर एप संबंधी समस्या का निराकरण आईटी टीम के प्रवीण कुमार, अविनाश कुमार के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जाति आधारित गणना कार्य में सहयोग करने हेतु सहायकों के प्रनियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। मौके पर प्रखंड हेल्प लाइन के महावीर सहनी, राम बालक राय, पर्यवेक्षक अनिल कुमार, विपिन मिश्रा, उपेंद्र चौधरी, कृष्ण कुमार सहित सभी पर्यवेक्षक थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *