यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में प्रधानाचार्या प्रो सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता में आईक्यूएसी द्वारा पृथ्वी दिवस पेड के नीचे मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रो सिन्हा ने पेड के छाया के बीच कहा कि पृथ्वी दिवस पर्यावरण के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए हमारे ग्रह की रक्षा और संरक्षण के लिए मनाया जाना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है, जहॉ जीवन है। इसकी रक्षा करने के लिए सभी को अपने को प्लानेट सोल्जर के रूप में रहना होगा। आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ विजय कुमार गुप्ता ने कहा की पृथ्वी दिवस प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि जनसंख्या की बढ़ोतरी ने प्राकृतिक संसाधनों पर अनावश्यक बोझ डाल दिया है, ग्लोबल वार्मिंग की वजह से ग्लेशियरों का पिघलना जिसके करण पृथ्वी जलमग्न हो सकती है, प्लास्टिक का उपयोग पुर्णत: समाप्त करना होगा। 
इस अवसर पर प्रधानाचार्या पौधा-रोपण किया गया और पृथ्वी विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे चालीस बच्चो ने भाग लिया। अच्छे निबंध के लिए संध्या सिंह और बुशरा प्रवीण को प्रथम पुरुस्कार, साक्षी और पायल राज को द्वितीय और कौशिकी को तृतीय पुरुस्कार दिया गया।

मौके पर सभी शिक्षक मौके पर प्रोफेसर अरुण कुमार कर्ण, डॉ सोनी सलोनी, डॉ सोनल कुमारी, डॉ नीतिका सिंह, डॉ मधुलिका मिश्रा, डॉ कुमारी शबनम, डॉ. संगीता,

डॉ ज्योति कुमारी, डॉ वंदना कुमारी, डॉ शगुफ्ता यासमीन, डॉ. चंचल कुमारी, डॉ सुरेश साह, डॉ राजेश कुमार पांडे, डॉ. सालेहीन अहमद अधिक संख्या में छात्राएं मौजुद थे।







