दलसिंहसराय में फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट, मामले की जांच में जुटी पुलिस

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर में एक बार फिर बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया है। ताजा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बाजार समिति एसएच 28 के पास की है।

जहां बदमाशों ने दिन दहाड़े ही बैंक में रुपया जमा करने जा रहे माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से तीन लाख छियासी हज़ार रुपए लूट लिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ग्रामीण कोटा माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मी अपने एक सहयोगी के साथ बाइक से एसबीआई बैंक में रुपया जमा करने जा रहा था। इसी बीच अपाचे बाइक पर सवार तीन की संख्या में बदमाशों ने पिस्टल के बल पर उनसे रुपए लूट कर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित कर्मी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई है। दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। साथ ही पुलिस अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज खंगालने का आदेश दिया।

इधर लूट की घटना सूचना मिलते हैं दलसिंहसराय पुलिस घटनास्थल एवं उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गयी। साथ ही अपराधियों की भागने की दिशा में पुलिस छापेमारी तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *