यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के करपुरीग्राम थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बान्दे में सोमवार देर रात अचानक आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग लगने से लाखों की क्षति हो गयी।

मिली जानकारी के मुताबिक बान्दे चौक पर दो दुकान में अचानक आग लग गई। जब तक आसपास के लोगों को इसकी जानकारी होती, तब तक दो दुकान इसके चपेट में पूरी तरह आ चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग इतनी भयावह से की लोगों का प्रयास उसके सामने कम दिख रहे थे ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी से अग्निशामक कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के मुताबिक आग के चपेट में एक फल का दुकान और एक अंडा का दुकान आ गया। जिसमें रखे लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। हालांकि ग्रामीणों की मुस्तैदी से आसपास के दुकानों को जलने से बचा लिया गया।

आग लगने का वजह अभी फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। जितनी मुंह उतनी बातें बताई जा रहे हैं। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।








