यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के देसुआ मध्य विद्यालय में चोरो ने पेयजल के लिए लगा नल चोरी कर लिया। चोरी हुई नल को विगत दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन के दौरान यूनिसेफ ने लगवाया गया था।

बताते चले कि उपरोक्त स्कूल में ही मुख्यमंत्री व राज्य का बड़े बड़े आलाधिकारियों का हैलीकॉप्टर को उतारा गया था। जानकारी देते हुए स्कूल का एचएम संदीप कुमार ने बताया कि यूनिसेफ ने स्कूल प्रांगण में एक दर्जनों नल एक बड़ा सा बेसिन बना कर लगवाया था।

उन्होंने बताया की घटना की जानकारी रविवार को ग्रामीणों द्वारा देने पर स्कूल आकर जायजा लिया। हालांकि एचएम चोरी गए नलों की कीमत 1500 के आसपास होना बताते हुए कहा पैसा से अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि फिलहाल बच्चों को इस भीषण गर्मी पेयजल का परेशानी हो गई है।










