यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी में जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों की याद में एबीवीपी ने श्रद्धांजलि सभा सह कैंडल मार्च का आयोजन किया। पटोरी के जननायक कर्पूरी स्टेडियम से प्रारंभ यह कैंडल मार्च चंदन चौक, पुरानी बाजार के रास्ते शहीद भगत सिंह प्रतिमा स्थल तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कैंडल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

एबीवीपी की पटोरी इकाई के संयोजक मणिकांत अंशुमाली की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रंजीत कुमार लालू ने कहा कि पूछ में हुए आतंकी हमले में जिन 5 सैनिकों ने वीरगति को प्राप्त किया है वह हृदय विदारक और चिंताजनक है।

भारत समेत पूरा विश्व इस आतंकी और कायराने हमले की निंदा करता है। कैंडल मार्च में एबीवीपी के नेता रोशन कुमार, यादव तेजप्रताप, राजू प्रकाश, दीपक यादव, चंदन कुमार, रूपेश कुमार, शुभम कुमार, शशिकांत कुमार, अमरेश राय, रोबिन कुमार आदि मौजूद थे।










