यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। विश्व हिन्दू परिषद् के द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया है। यह कार्यक्रम खानपुर प्रखंड के हरिपुर खेढ़ी के बाबा हरिहरनाथ अंकुरी महादेव मंदिर परिसर में सभी ग्राम वासियों के जन सहयोग से आयोजित किया गया। इस दौरान भगवान परशुराम जी के चित्र पर सभी गणमान्य व्यक्ति और धर्म प्रेमी युवाओं के द्वारा फुल माला चढ़ाकर पूजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंथ विश्वनाथ दास जी एवं महंथ जयराम दास जी उपस्थित हुए। समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध उद्योगपति समाजसेवी पंडित रामानंद झा ने की।

धर्मेद्र कुमार झा के द्वारा आगत अतिथियों को अंग वस्त्र देकर कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन श्यामा झा के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक रामसागर चौधरी के द्वारा किया गया।

जन्मोत्सव समारोह में निर्णय लिया गया कि उद्योगपति समाजसेवी रामानंद झा जी के द्वारा भगवान श्रीपरशुराम जी कि प्रतिमा का निर्माण कराकर स्थापित किया जायेगा। परशुराम जन्मोत्सव समारोह में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष संजय जी, जिला मंत्री अजय जी, अशोक कुमार झा, सुनील झा, बालेश्वर राय, कमलाकांत चौधरी, राम उदित चौधरी, पवन कुमार झा टुनटुन, पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा,

डॉ अवनीश झा, सुरेंद्र चौधरी उर्फ बच्ची, संजीव कुमार ईश्वर, निरंजन कुमार राय, अजय कुमार सहनी, ओम प्रकाश राय, प्रकाश चौधरी, अंकित सिंह, यशवंत चौधरी बादशाह, रौशन कुमार चौधरी बबलू, शुभम कुमार चौधरी, रामबाबू चौधरी, मुरारी चौधरी मुन्नू, दीपक चौधरी,

चंद्रभूषण चौधरी, मोहन चौधरी, विजय कुमार चौधरी, आदित्य कुमार चौधरी मन्नू, मनोज कुमार चौधरी, यशवंत चौधरी डब्लू, अशोक चौधरी, श्यामा किशोर चौधरी, संजय चौधरी, कन्हैया झा, राम शंकर झा मनटुन, मुरारी चौधरी, गंगा प्रसाद झा, सुनील चौधरी,

आदित्य कुमार चौधरी उर्फ भोला जी, जय राम चौधरी, शुभम चौधरी, प्रिंस चौधरी, शिवम चौधरी, अंकित चौधरी मोहन चौधरी, रमेश झा, प्रभात झा, उदय झा, बलराम झा, ब्रजकिशोर चौधरी, गोपाल चौधरी, सुनील भारती, पवन मिश्रा, सरोज चौधरी, कन्हैया चौधरी, संजय महतो आदि उपस्थित थे।







