दानपुर व मुंबई के बीच 23 अप्रैल से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

यहां क्लीक कर हमारे व्हाटसएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। मुंबई जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने दानापुर स्टेशन से स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 01117 व 01118 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, मुंबई-दानापुर -छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, मुंबई स्पेशल डीडीयू- प्रयागराज छिवकी- जबलपुर- भुसावल के रास्ते ट्रेन चलायी जाएगी।


यह स्पेशल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, मुंबई से 23 अप्रैल से 18 जून तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार एवं गुरूवार को तथा दानापुर से दिनांक 24 अप्रैल से 19 जून तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को परिचालित की जायेगी।


गाड़ी संख्या 01117 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, मुंबई-दानापुर स्पेशल मुंबई से 11.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.35 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 12.55 बजे बक्सर एवं 13.45 बजे आरा रूकते हुए 15.00 बजे दानापुर पहुंचेगी।


वापसी में, गाड़ी संख्या 01118 दानापुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, मुंबई स्पेशल दानापुर से 17.00 बजे प्रस्थान कर 17.35 बजे आरा, 18.35 बजे बक्सर एवं 20.40 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए तीसरे दिन 03.50 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, मुंबई पहुंचेगी।

अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसवाल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं दादर स्टेशनों पर रूकेगी।


इस स्पेशल में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी का 01-01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 13 एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे ।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *