23 अप्रैल से चलेगी दानापुर आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। ट्रेनों में यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के दानापुर से आनंद विहार के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 03257 व 03258 दानापुर-आनंद विहार-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल, यह स्पेशल दानापुर से 23 अप्रैल से 25 जून 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को तथा आनंद विहार से 24 अप्रैल से 26 जून 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जायेगी।


गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल दानापुर से रविवार को 07.30 बजे खुलकर 08.10 बजे आरा, 09.05 बजे बक्सर, 10.30 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., 13.45 बजे प्रयागराज एवं 16.30 बजे कानपुर रूकते हुए देर रात्रि को 00.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी संख्या 03258 आनंद विहार-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल आनंद विहार से सोमवार को 05.00 बजे खुलकर 12.20 बजे कानपुर, 13.35 बजे प्रयागराज, 17.10 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., 18.30 बजे बक्सर, 19.30 बजे आरा रूकते हुए उसी दिन 20.45 बजे दानापुर पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 11 एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *