यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
मोतिहारी। मोतिहारी में बेखौफ बदमाशों का तांडव थमने का नाम नही ले रहा है। पुलिस की सुरक्षा दावों के बीच दर्जन भर से अधिक बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। घटना के दौरान ही पुलिस को सूचना दी गयी, लेकिन पुलिस घटना स्थल पर नही पहुंच सकी। घटना शुक्रवार देर रात की है, जहां सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष अरुण सिंह के श्रीपुर खास गांव स्थित आवास पर डकैतों ने लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति लूट ली।

ग्रामीण की माने तो डकैती के वक्त पुलिस की गश्ती गाड़ी अरुण सिंह के आवास से महज सौ मीटर दूर मेन रोड पर ही खड़ी रही लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि लगभग एक घन्टे से अधिक समय तक अपराधी ने घर मे उत्पात मचाते हुए घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार अपराधियों ने उपाध्यक्ष अरुण सिंह व उनके पुत्र अभिजीत सिंह को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। अभिजीत जन अधिकार पार्टी के नेता भी हैं। पीड़ित परिवार से मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों की संख्या ढाई दर्जन से अधिक थी। अपराधियों ने मकान के मेन गेट को गैस कटर से काट घर मे घुसा और घर के सभी सदस्यों को कब्जे में लेकर लूटपाट मचाई। फिर गैस कटर की मदद से तिजोरियों को काटकर लाखो रुपये के जेवर नकदी लूट फरार हो गया।


श्रीपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उदय जयसवाल की माने तो तकरीबन 30 की संख्या में अपराधी भोरहर के रास्ते उनके मुर्गी फार्म होकर आ रहे थे और उनके साथ अपराधियों का बकझक भी हुआ था। उन्होंने इस क्षेत्र में अपराधियों के आने की सूचना व्यक्तिगत रूप से पुलिस को रात्रि लगभग 10 बजे ही दी थी, फिर भी पुलिस निष्क्रिय बनी रही।

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मामले की जांच में जुट गयी है। वही अपराधियों की तलाश व सुराग ढूंढने को लेकर पुलिसिया कारवाई की जा रही है।







