यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर ज़िले में शांतिपूर्ण माहौल में ईद का त्योहार मनाया गया। इसको लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की कड़ी चौकसी भी देखी गयी। ईद की नमाज अता करने को लेकर मस्जिदों में लोगों की भीड़ थी। बच्चों के चेहरों पर अलग ही खुशी झलक रही थी। नमाज अता करने के बाद सभी लोगो ने एक दूसरे को ईद की बधाई व मुबारकबाद दिया।

समस्तीपुर शहर के जामा मस्जिद कमिटी के सदस्यों ने इस मौके पर स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, नगर निगम की मेयर अनिता राम, सदर एसडीएम दिलीप कुमार डीएसपी सदर संजय कुमार पांडेय, समस्तीपुर बीडीओ राहुल कुमार, नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी को सम्मानित किया।इन अधिकारियों ने शहर के विभिन्न मस्जिदों में नमाज के दौरान निगरानी में तैनात दिखे।

विधायक ने बताया कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है, शौहार्द के साथ लोगों ने एक दूसरे के साथ गले मिल ईद की बधाई देते हुए दिखाई दिए। सदर एसडीओ ने कहा कि ज़िले का शौहार्द समुदायों के बीच बहुत ही मधुर है, समस्तीपुर ज़िला गंगा जमुना तहज़ीब का एक अदभुत मिशाल है।

सदर डीएसपी ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में ईद का पर्व मनाया गया। समस्तीपुर अनुमंडल क्षेत्र में ईद के अवसर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती दंडाधिकारी के साथ किया गया था। उन्होंने बताया कि शौहार्द के साथ ईद का त्योहार मनाया गया है।

मौके पर शमीम हैदर खान, मो मुमताज़, इम्तियाज अहमद गुड्डू, परवेज़ अहमद पप्पू मस्तान, अनस रिज़वान, साहेब खान, मो फैसल आलम मन्नू, सहजाद अहमद, मो जमील, मो तमन्ना खान, गुलाम रब्बानी, परवेज़ अंसारी, रुस्तम अली खान, साजिद राज आदि मौजूद थे।








