यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को ईद उल फितर एवं अक्षय तृतीया को लेकर विधि व्यवस्था की समीक्षा की गयी। डीएम योंगेंद्र सिंह एवं एसपी विनय तिवारी के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरीए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

अक्षय तृतीया के अवसर पर पर होने वाले बाल विवाह को रोकने के लिए डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों तथा वीसी के माध्यम से जुड़े सभी एसडीओ, बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारियों को को विभिन्न एनजीओ और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आवश्यक कारवाई करने का निर्देश दिया गया।

एसपी विनय तिवारी के द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर चयनित 10 धार्मिक हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया। उनके द्वारा इन स्थलों पर पूजा और रिवाजों की आड़ में होने वाले बाल विवाहों को रोकने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उपस्थित एनजीओ और सामाजिक संस्थाओं को बाल विवाह रोकने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए सभी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक कारवाई करने और जागरूकता अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया।

डीएम ने कहा कि 22 अप्रैल को ईद- उल -फितर मनाए जाने की संभावना है। इस प्रकार तीन पर्व एक साथ मनाए जा रहे हैं और ऐसी स्थिति में विधि व्यवस्था को बनाए रखने की विशेष आवश्यकता है। सभी अधिकारी व पुलिस कर्मी अलर्ट मोड में रहते हुए अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे।

डीएम व एसपी ने असमाजिक तत्वों पर निगरानी करने एवं अफवाहा फैलाने वाले पर त्वरित गति से कारवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया। वहीं सभी थानाध्यक्षों एवं बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि जहां शांति समिति की बैठक नहीं हुई है, वो आज पूरा कर लें।







