यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल महिला कल्याण संगठन के द्वारा स्त्री स्वाभिमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन की मंडल अध्यक्ष अनुजा अग्रवाल की अध्यक्षता में रेलवे गंडक कॉलोनी के पास बांध पर स्थित स्लम बस्ती में जाकर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान लगभग 125 से अधिक की संख्या में महिलाओं एवं किशोरियों को स्वच्छता के लिए सैनेटरी पैड का प्रयोग करने के लिए जागरुक किया और उन्हें सैनेटरी पैड भी उपलब्ध कराया गया। साथ ही बच्चों को टॉफी व बिस्कुट दिया गया।

इस दौरान अनुजा अग्रवाल ने महिलाओं से कहा कि हम छोटी-छोटी सी बातों को अपना कर स्वयं एवं आसपास के लोगों को स्वच्छ रख सकते हैं। साथ ही न्होंने कहा कि स्वच्छता की कमी के कारण कई प्रकार की बीमारी होती है।

इस लिए स्वयं के शरीर की साफ-सफाई के साथ-साथ घरों एवं आसपास की सफाई भी जरुरी है।









