डिजिटल साक्षरता : जोड़ें गांव को दुनिया से मार्गदर्शिका का किया गया वितरण

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में डिजिटल लिटरेसी को प्रोत्साहित करने हेतु प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के द्वारा चलाया गए मुहिम में इस सत्र में सहगल फाउंडेशन का सहयोग प्राप्त हुआ। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय,भारत सरकार के सौजन्य से डिजिटल इंडिया कार्यक्रम भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने व ज्ञान और कौशल आधारित व्यवस्था की ओर प्रेरित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

जिसके तहत आज विद्यालय की चयनित छात्राओं के बीच सहगल फाउंडेशन के सहायक प्रोग्राम लीड नीरज कुमार के द्वारा डिजिटल साक्षरता : जोड़ें गांव को दुनिया से मार्गदर्शिका का वितरण किया गया।स्मार्ट क्लास के तहत इन बच्चियों को कंप्यूटर का सैद्धांतिक और प्रायोगिक ज्ञान दिया जाता है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दैनिक जीवन एवं ग्राम विकास में डिजिटल उपकरणों का उपयोग ईमेल, इंटरनेट, ई स्कूल, कॉमन सर्विस सेंटर, नेट बैंकिंग, सोशल मीडिया, आधार, टिकट आरक्षण, कंप्यूटर अनुप्रयोगी, साइबर सुरक्षा,

ऑपरेटिंग सिस्टम आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। मौके पर शिक्षक विमल कुमार साह, संजीव कुमार झा, कंप्यूटर विशेषज्ञ अनुपम कुमार राय, नागेंद्र गुप्त थे।

इसके साथ ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघुनाथपुर बेला के छात्र-छात्राओं चयन इस कार्यक्रम के तहत किया गया और उन्हें भी मार्गदर्शिका हस्त कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *