चिलचिलाती धूप में बच्चों से ढुलवायी गयी किताब, एचएम से जवाब तलब

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में चिलचिलाती धूप के बीच छोटे-छोटे बच्चों से किताब ढुलवाने का वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग एक्शन में आ गया। इसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए डीईओ मदन राय ने बीईओ से मामले की जांच करते हुए एचएम से जवाब तलब किया गया है।


समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड के बसंतपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय उतरवारी टोल बसंतपुर रमणी वार्ड एक का मामला है। जहां बच्चों को किताबें लाने के लिए स्कूल के हेड मास्टर ने 3 बच्चों को स्कूल के किताब लाने के लिए वारिसनगर चौक पर भेज दिया और बताया कि स्कूल का किताब आया है जा कर ले आओ।

इसके बाद चिलचिलाती धूप में बच्चे किताब ढोने लगे। यह मामला मंगलवार का है। वीडियो में 3 स्कूली छात्र दिख रहे हैं तीनों स्कूली छात्र ड्रेस में है और बाल मजदूर जैसा काम कर रहे हैं बताया जाता है कि सभी बच्चे तीसरी और चौथी क्लास में पढ़ने वाले अमित कुमार,सौरभ कुमार और हिमांशु कुमार है।

जो स्कूल के हेड मास्टर सुभद्रा देवी के कहने पर चौक से किताब लाने स्कूल से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सिर पर किताब धोकर स्कूल आया।

हालांकि इस बावत स्कूल के हेड मास्टर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। वहीं डीईओ मदन राय ने मामले को संज्ञान में आते ही बीईओ को पूरे मामले की जांच का आदेश देते हुए एचएम से जवाब तलब किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *