समस्तीपुर व सरायरंजन में लगी आग से लाखों की क्षति, कई मवेशी की मौत

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में मंगलवार को तेज धूप व पछिया हवा के बीच कई अगलगी की घटना हुई। इसमें आधा दर्जन से अधिक घर जल गया, वहीं कई मेवेशी की झुलसकर मौत हो गयी, जबकि कई मवेशी के झुलसने के कारण इलाजरत है। घटना में लाखों की क्षति का आंकलन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से एवं फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।


मिली जानकारी के अनुसार सरायरंजन प्रखंड के बथुआ में शार्ट सर्किट आग लगने के कारण एक घर जल कर राख हो गया। घटना में घर में रखे सभी सामान के अलावे दो भुसकार भी पूरी तरह जल गया। वहीं इस घटना में गृह स्वामी की दो मवेशी आग की चपेट में आने से झुलस गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।

इधर, समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत पंचायत में हुई अगलगी की घटना में तीन घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। घर में बंधे तीन मवेशियों की भी इस आग की चपेट में आने से झुलस गया, जिसकी स्थिति गंभीर है। वहीं, घर में रखे हुए अनाज, कपड़ा, रुपए सहित सबकुछ जलकर राख हो गए।


मिली जानकारी के अनुसार केवस निजामत पंचायत के वार्ड नंबर 4 निवासी रामचंद्र महतो के घर में लगी आग से उनका सबकुछ जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गई है।

वहीं, किसान खेत मजदूर कांग्रेस के बच्चा बाबू गिरी ने स्थानीय प्रशासन से अविलंब पीड़ित को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पीड़ित के जीविकोपार्जन का सहारा रहे मवेशी की भी इस अगलगी की घटना में जलकर मौत हो गई है। उन्होंने उसके लिए भी अलग से सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *