बैंक खुलते ही एसबीआई शाखा से 5 अपराधियों ने लूट लिया 16 लाख

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

जमुई। बिहार में बैंक डकैती की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बेखौफ अपराधियों द्वारा लगातार विभिन्न जिलों में बैंक लूट की घटना को अंजाम दे रहा है। इस कड़ी में ताजा मामला जमुई जिला का है, जहां लगभग 10 बजे भारतीय स्टेट बैंक के चकाई ब्रांच से लगभग 16 लाख रुपए की लूट की घटना को   अंजाम दिया गया है। एसबीआई की चकाई शाखा को लुटेरों ने अपना शिकार बनाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस पदाधिकारियों की टीम बैंक पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही अपराधियों के भागने की दिशा में पुलिस छापेमारी करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार जमुई जिले के चकाई बाजार स्थित एसबीआई बैंक से दिनदहाड़े हथियार बंद 5 बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। 5 की संख्या में बैंक में घुसे अपराधियों द्वारा गोल्ड एवं कैश सहित 15.75 लाख की लूट लेने की बात बताई जा रही है। घटना 10 बजे के करीब की है। सभी बदमाश दो बाइक से आये थे।

बताया जाता है कि बैंक खुलते ही बदमाश ग्राहक बनकर ग्राहकों के साथ बैंक में घुस गए। सभी मास्क लगाए हुए थे।बैंक में घुसने के साथ ही बदमाशों ने हथियार का भय दिखाते हुए बैंक प्रबंधक, कैशियर सहित अन्य कर्मियों एवं ग्राहकों को बंधक बना लिया। ग्राहकों एवं बैंक कर्मियों को बैंक परिसर में एक कोने में सभी को बैठा दिया और सभी के मोबाइल फोन को छीन लिया गया।

लूटपाट के दौरान लॉकर खोलने में देरी करने पर अपराधियों ने बैंक कर्मियों के साथ मारपीट भी की गयी। बैंक प्रबंधक किशोर एम ने बताया कि मंगलवार को 9.40 बजे बैंक खोला गया। पांच की संख्या में बदमाश बैंक ग्राहक बनकर बैंक पहुंचे और हथियार के बल पर बंधक बना लूट की घटना को अंजाम दिया।

बदमाश करीब 25 मिनट तक बैंक में रुके। बैंक का लॉकर खुलवा 12 लाख रुपये मूल्य का गोल्ड एवं 3 लाख 75 हज़ार रुपये नगद लूट लिया। बदमाश लूटपाट के बाद बैंक में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए।


बदमाशों के निकलने पर बैंक का सायरन बजने पर घटना की जानकारी लोगों को लगी। वही घटना को अंजाम देने के बाद गिरिडीह की ओर जाने वाले सड़क की ओर सभी अपराधी भाग निकले। भागने के क्रम में हड़बड़ी में एक बदमाश का हेलमेट जयप्रकाश चौक के पास गिर गया। चकाई थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *