सीतामढ़ी- रक्सौल- नरकटियागंज- गोरखपुर के रास्ते चलेगी दरभंगा अजमेर समर स्पेशल ट्रेन

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दरभंगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में सीतामढ़ी-रक्सौल- नरकटियागंज-गोरखपुर-मथुरा-जयपुर के रास्ते दरभंगा और अजमेर बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन 05537 व 05538 दरभंगा- अजमेर- दरभंगा समर स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है।

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यह स्पेशल दरभंगा से 19 अप्रैल 2023 से 31 मई 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को तथा अजमेर से 20 अप्रैल 2023 से 01 जून 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को परिचालित की जायेगी।

गाड़ी संख्या 05537 दरभंगा-अजमेर समर स्पेशल दरभंगा से बुधवार को 13.15 बजे खुलकर 14.20 बजे सीतामढ़ी, 14.51 बजे बैरगनिया, 15.50 बजे रक्सौल, 18.00 बजे नरकटियागंज रूकते हुए गुरूवार को 22.05 बजे अजमेर पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी संख्या 05538 अजमेर-दरभंगा समर स्पेशल अजमेर से गुरूवार को 23.25 बजे खुलकर शनिवार को 01.55 बजे नरकटियागंज, 02.45 बजे रक्सौल, 03.37 बजे बैरगनिया, 04.25 बजे सीतामढ़ी रूकते हुए 06.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी ।

यह स्पेशल दरभंगा और अजमेर के बीच सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, अछनेरा, बांदीकुई, जयपुर एवं किशनगढ़ स्टेशनों पर रूकेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 13 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *