यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर/शाहपुर पटोरी। मानसून आने से पहले जलजमाव से निपटने को लेकर नगर परिषद में तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में शाहपुर पटोरी नगर परिषद ने नगर परिषद क्षेत्र के सभी नालों को चिन्हित करते हुए उसका उड़ाही करना शुरू कर दिया है, ताकि मानसून आने के बाद नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से निजात मिल सके।

बरसात से पूर्व नगर परिषद, शाहपुर पटोरी ने शहर के लोगों को जल जमाव की समस्या से मुक्त करने के उद्देश्य से रविवार को नालों की उड़ाही शुरू की।


नाला उड़ाही की शुरुआत नगर परिषद के वार्ड संख्या – 07 में अंबेदकर चौक से एवरग्रीन एकेडमी के दोनों ओर बने नाले से हुई। ईओ व उप मुख्य पार्षद ने बताया कि संपूर्ण नगर परिषद क्षेत्र में अभियान चलाकर नालों की उड़ाही हर हाल में बरसात से पूर्व करा दी जाएगी ताकि शहर के लोगों को बरसात में फजीहत नहीं हो।

डीसीएलआर सह नगर परिषद के ईओ संजीव कुमार चौधरी व उप मुख्य पार्षद संजय कुमार की उपस्थिति में प्रारंभ सफाई अभियान में पार्षद कमल रजक, अनिल कुमार खटोड़, आदित्य रंजन, नगर परिषद के स्वच्छता संवेदक यशवंत कुमार चौधरी, रक्टू सदा, गोपाल कृष्ण साह, लड्डू लाल आदि मौजूद थे।







