यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। रेल मुख्यालय के निर्देश पर समस्तीपुर आरपीएफ की टीम ने खगरिया में छापेमारी करते हुए ई टिकट की फर्जीवाड़े में शामिल एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है।

आरपीएफ आउट पोस्ट हसनपुर की टीम एवं समस्तीपुर सीआईबी के साथ ई टिकटों केअवैध वयापार की रोक थाम के क्रम में गंगोर थाना, (खगड़िया) के रानी सकरपुरा चौक पर उमेश टेलीकॉम नामक दुकान मे छापेमारी की गयी। इस दौरान पर्सनल यूजर आईडी पर ई टिकट बनते दुकान मालिक उमेश कुमार पंडित को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से करीब 10 हज़ार मूल्य का ई टिकट के साथ एक लैपटॉप, एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन, नगद 1500 रुपया के साथ गिरफ़्तार कर रेलवे कोर्ट समस्तीपुर भेजा गया है। इस अभियान मे गोविंद सिंह सब इंस्पेक्टर आरपीएफ आउट पोस्ट हसनपुर, संजीत कुमार एएसआई, रामनाथ सीआईबी समस्तीपुर इत्यादि शामिल थे।










