मधुबनी के झंझारपुर में सम्मानित हुए समस्तीपुर के समाज सेवक

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

मधुबनी। सम्राट अशोक रक्त सेवा समिति झंझारपुर मधुबनी के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में समस्तीपुर के समाजसेवी को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में एनजीओ संघ बिहार सह प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू, ट्रेड यूनियन के नेता संतोष कुमार निराला, एकता युवा मंडल के संस्थापक मो एजाज, प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सुमित कुमार ठाकुर, युवा नेत्री स्वीटी प्रिया, अविनाश कुमार, शामिल हैं।

इन सबों को पूर्व विधान पार्षद सुमन महासेठ, पटन देवी मंदिर के संस्थापक बाबा विवेक, संस्था के सचिव सूर्यवंशी ललित शास्त्री, आदि ने मोमेंटो पाग चादर एवं माला से सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक नीतीश मिश्रा लौकहा विधायक भरत भूषण मंडल आदि लोग उपस्थित थे।

बताते चलें कि एक तरफ इन सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समाज में राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए कार्य किया है। वहीं दूसरी तरफ रक्तदान के क्षेत्र
में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए समाज के कई लोगों की जान बचाई है।

सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलने पर जिले के समाजिक संगठन के पदाधिकारी पंचायत प्रतिनिधि राजनीतिक दलो के नेता एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए कहा है कि सीता माता की धरती धरती पर समस्तीपुर के समाजसेवियों का सम्मान समस्तीपुर के लिए गौरव की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *