समस्तीपुर में ऑटो पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर दरभंगा रोड में शनिवार को चालक के संतुलन खोने से एक ऑटो 30 फिट गढ्ढे में गिर गया। जिसके कारण ऑटो में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी व चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। घटना में हायाघाट स्कूल की शिक्षिका बबिता पांडेय गंभीर रूप से जख्मी हो गयी।

जिसे कल्याणपुर पीएचसी से सदर अस्पताल रेफर किया गया है। जख्मी शिक्षिका समस्तीपुर शहर के बहादुरपुर के निवासी हैं। घटना शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे की है।


हायाघाट हाई स्कूल की शिक्षिका कविता कुमारी ने बताया कि स्कूल में छुट्टी होने के बाद दोनों व्यक्ति हायाघाट से कल्याणपुर के किए ऑटो की सवारी की। जैसे ही ऑटो कल्याणपुर के गोबरसीता के पास पहुचा वैसे ही ऑटो का अगला चक्का आवाज कर गया। जिसके कारण ऑटो 30 फिट नीचे गढ्ढा मे पलट गया।

घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सड़क से गुजर रहे लोगों एवं स्थानीय लोगों की मदद से ओटो में फंसे जख्मी लोगों को बाहर निकालकर चिकित्सा के लिए कल्याणपुर अस्पताल भेजा गया। जहा बबिता पांडेय की स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *