यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। तनिष्क समस्तीपुर शोरूम में फैशन शो का आयोजन किया गया। तनिष्क की ओर से आयोजित इस फैशन शो में वेडिंग ज्वेलरी के साथ साथ केजुअल ज्वेलरी का भी कलेक्शन शो किया गया। विशेष कर स्टनिंग एयर कलेक्शन पर फोकस किया गया था। इस फैशन शो में शहर के हर वर्ग की महिलाओं ने भाग लिया और रैंप वाक किया। अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अभिरुप बोस तनिष्क के एरिया मैनेजर और समाजसेवी डॉक्टर अमृता और अर्चना चौधरी भी मौजूद रही और उन्होंने कहा की तनिष्क की ये अच्छी पहल है इससे महिलाओं में फैशन के प्रति जागरूकता आती है।

तनिष्क समस्तीपुर अक्षय तृतीया को लेकर अद्भुत कलेक्शन लाया है। तनिष्क हमेशा से अपने ग्राहको के लिए नए-नये आभूषणों के कलेक्शन लांच करते रहती है। इस बार अक्षय तृतीया के लिए भी तनिष्क ने स्टनिंग ऑफ़ एअर कलेक्शन लांच किया है।

ग्राहक अक्षय तृतीया को लेकर ऑर्डर बुक करा रहे हैं। तनिष्क स्टोर ग्राहकों को और भी ऑफर दे रहा है, जिसमें गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी की मेकिंग पर 20 परसेंट तक का डिस्काउंट और एडवास में आभूषण बनाने के ऑर्डर देने पर डिस्काउंट भी दे रहा है।

अक्षय तृतीया पर तनिष्क स्टोर के इस बम्पर ऑफर पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ी हुई है। शहर के मोहनपुर रोड स्थित तनिष्क स्टोर अक्षय तृतीया और को लेकर पूरी तरह से सजा हुआ है। ग्राहक तनिष्क स्टोर में आकर मनपसंद डिजाइनों के आभूषणों की बुकिंग करा रहे हैं।

तनिष्क स्टोर के मैनेजर अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि सैकड़ों साल पुरानी लोक कला वाले बेहतरीन डिजाइनिंग के आभूषण तनिष्क स्टोर में है, जिसे समस्तीपुर की हर वर्ग महिलाएं चाहे वो स्टूडेंट हो वर्किंग हो खूब पसंद कर रही है। खूबसूरत गले के हार, कान की बालियां और हाथों से बने आभूषण, जिनमें महीन कारीगरी और दमकते रंगों की अद्भुत चमक झलकती है।।







