यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर/खानपुर। जाति आधारित गणना के दूसरे चरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार से इस कार्य को मूर्त रूप देने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। गणना कार्य को सही रूप से करने के लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के बीच गणना कीट सामग्री का वितरण किया गया। सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों ने गणना प्रपत्र लेकर अपने-अपने क्षेत्र में निकल चुके है।

इस दौरान प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ गौरी कुमारी ने कहा कि द्वितीय चरण की गणना सुक्ष्मता से करना है। यह भी देखना जरूरी है, कि कोई परिवार छूटे नहीं और किन्ही का दोहरी प्रविष्टि नहीं हो।


साथ ही 17 कॉलम के प्रपत्र को शुद्धता से भरना है।और उसे मोबाइल ऐप में अपलोड भी करना है।उन्होंने कहा कि परिवार की संख्या में जोड़ना और घटाना पर्यवेक्षक का कार्य है।

वहीं नए परिवार को जोड़ने का कार्य चार्ज स्तर से होना है।मौके पर मास्टर ट्रेनर महेश प्रसाद यादव, लाल बाबू, राजीव कुमार झा, उमेश दास, राम प्रवेश राय, रुदल कुमार, ललित कुमार सिंह, पर्यवेक्षक दिलीप कुमार राम, प्रदीप कुमार झा, प्रगणक रामहरि चौधरी, कन्हैया चौधरी आदि मौजूद थे।







