समस्तीपुर पुलिस ने लूट व चोरी की 18 बाइक बरामद कर मालिकों को लौटायी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस ने जिला अंतर्गत अपराधियों द्वारा चोरी व लूटे गए वाहनों के लिए बनायी गयी टीम ने फिर से 18 वाहनों को बरामद किया। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी विनय तिवारी ने कहा कि यह बरामद वाहनों की मूल्य लगभग 20 लाख से अधिक की है। उन्होंने बताया कि आम लोगों की चोरी, लूटे गए वाहनों की रिकॉवरी के लिए टीम बनायी गयी थी।


टीम ने तीसरी फेज में 18 वाहन को बरामद किया है। इसमें नगर थाना, मुफस्सिल, मथुरापुर ओपी, वारिसनगर, कल्याणपुर, ताजपुर, सरायरंजन, उजियारपुर एवं रोसड़ा थाना क्षेत्रों से सबंधित बाइक बरामद की गयी है। इसमें एक ऑटो भी शामिल है। साथ ही इसमें शामिल सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


एसपी ने बताया कि अब मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में यह कार्य किया जा रहा है। अब इसकी जवाबदेही सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय को सौंपी जा रही है। अब वाहन व मोबाइल रिकॉवरी टीम सदर डीएसपी के नेतृत्व में कार्य करेगी।


एसपी ने बताया कि जब्त वाहनों को कोर्ट के आदेश पर उनकेमालिकों को वापस किया गया है। साथ ही यह टीम के द्वारा लगातार वाहनों एवं मोबाइल की रिकॉवरी के लिए कार्य जारी रहेगा।

अगर किसी आम लोगों को भी चोरी व लावारिस वाहनों की जानकारी मिलती है तो वह मेरे मोबाइल नंबर पर सूचना दे सकते हैं। ताकि वह बाइक व वाहन को बरामद किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *