समस्तीपुर में नग्नावस्था में महिला की लाश मिलने से लोगों में फैली सनसनी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर। नदी में नग्न अवस्था में मिली महिला की लाश मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ नदी किनारे पहुंच गई। हालांकि किसी ने महिला की पहचान नहीं कर पाई। महिला की पहचान को लेकर स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों से भी संपर्क कर रही ह। नग्नावस्था में महिला की लाश मिलने से लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी होनी शुरू हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चोरा टभका पंचायत के चांद सुरारी गांव में बलुआही नदी में मंगलवार को एक महिला की नग्न अवस्था में उपलाती लाश मिली। इससे नदी किनारे देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ गयी। बाद में लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय चौकीदार के साथ-साथ विभूतिपुर थाना को दी।

जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को नदी से निकलवा पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच गांव के लोग मवेशी का चारा लाने जा रहे थे। उसी दौरान उन्होंने गड्ढे में महिला का शव देखा।

महिला की उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष आंकी जा रही है। मृत महिला की लाश गल कर फूल चुकी थी। जिससे उसके बदन के जख्म के निशान का पता नहीं चल रहा था। ऐसा माना जा रहा है कि उसकी हत्या एक- दो दिन पूर्व की गई हो।

घटना के संबंध में विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि नग्न अवस्था में एक महिला की लाश नदी से बरामद हुई है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान होने एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *