समस्तीपुर में ट्रक व स्कार्पियो के बीच सीधी टक्कर में चालक की मौत

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले से रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा । रफ्तार के कहर के कारण आए दिन लोगों की मौत हो रही है  ताजा मामला सरायरंजन थाना क्षेत्र का है, जहां ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में स्कार्पियो सवार चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान घटहो थाना क्षेत्र के मूसापुर गांव के 25 वर्षीय विकास कुमार के रूप में की गई है। मृतक धनिक लाल राय का पुत्र बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात विकास कुमार स्कॉर्पियो लेकर जा रहा था। इसी दौरान सरायरंजन थाना क्षेत्र के मनिका गांव में विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना में स्कार्पियो सवार चालक विकास कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल पर ही ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। सड़क हादसे की सूचना पर सरायरंजन पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। वही ट्रक चालक की पहचान के लिए पुलिस प्रयासरत है।

बता दें कि सरायरंजन में एनएच 322 सड़क पर इन दिनों रफ्तार किबकहर की संख्या बढ़ गई है। ओभरटेक एवं हाई स्पीड के कारण आए दिन लोग सड़क हादसे का शिकार होकर मौत को गले लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *