समस्तीपुर में हत्या व दरभंगा सोना लूटकांड में टॉप टेन अपराधी लक्ष्मण राय गिरफ्तार

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस ने टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ के लक्ष्मण राय को उसके ही घर से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विनय तिवारी ने पुलिस कार्यालय में मंगलवार को प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि डीआईयू की टीम व मुफस्सिल पुलिस ने लक्ष्मण राय को गिरफ्तार किया है। कई महीनों से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। इसकी गिरफ्तारी से कई कांडों का खुलासा हुआ है।


एसपी ने बताया कि पूछताछ में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में दिवाकर राय हत्याकांड एवं विकाश कुमार डुगडुयिा हत्याकांड में संलिप्तता स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि पूछताछ में लक्ष्मण राय ने अपने सहयोगियों के साथ हत्या करने की बात को स्वीकार किया है। इसके अलावे अंगारघाट थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष राम भरोसी हत्याकांड में भी संलिप्तता स्वीकार करते हुए कहा है कि बिरनामा पंचायत के पूर्व मुखिया बैजू राय के कहने पर सुपारी लेकर अपने सहयोगी जितेंद्र कुमार उर्फ जीतन एवं अन्य सहयोगी से हत्या की गयी थी। इस घटना को जमीनी विवाद एवं जमीन पर कब्जा करने की बात को लेकर हत्या की गयी थी।


इसके अलावे वर्ष 2020 में दरभंगा जिले के नगर थाना क्षेत्र में हुए भीषण स्वर्ण लूटकांड में भी लक्ष्मण राय फरार चल रहा था। एसपी ने बताया कि हत्या, लूट सहित अन्य मामले में मुफस्सिल थाना में दो, अंगारघाट में दो, दरभंगा में एक, दलसिंहसराय में एक मामला दर्ज है।


छापेमारी टीम में डीआईयू शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, अंगारघाट थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश आर्य, दारोगा राहुल कुमार, राजन कुमार, आनंद कुमार कश्यम एवं सिपाही राजेश कुमार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *